Bharat Jodo Yatra : आज हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’
'Bharat Jodo Yatra' will enter Himachal Pradesh today
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:30 AM
शिमला। भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदौरा के पास मानसेर टोल प्लाजा पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह वही स्थान है, जहां भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में दाखिल होगी।
राज्य की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 24 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। टोल प्लाजा हिमाचल-पंजाब सीमा पर पड़ता है।
बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से रूबरू होंगे और मलोट गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस के सभी 40 विधायक यात्रा में शामिल होंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 07 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा अब तक 12 राज्यों में लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी नाप चुकी है। अब तक की यात्रा के दौरान मिले अपार जनसमर्थन से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। हिमाचल प्रदेश के बाद यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव यानि जम्मू कश्मीर में दाखिल होगी। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन राहुल गांधी लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida