Bharat Jodo Yatra : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन पर श्रीनगर में कांग्रेस ने निकाली रैली
Congress takes out rally in Srinagar on the conclusion of 'Bharat Jodo Yatra'
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:03 AM
श्रीनगर। कांग्रेस ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन पर भारी हिमपात के बीच जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को रैली निकाली। शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम से शुरू हुई रैली का नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने किया। इसमें द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रविड़), नेशनल कांफ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
रैली के साथ ही करीब पांच महीनों में 12 राज्यों तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिलों से गुजरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन हो गया। यह पदयात्रा पिछले साल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाओं, 13 संवाददाता सम्मेलनों को संबोधित किया। इससे पहले, आज राहुल गांधी ने पंथा चौक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शिविर स्थल पर राष्ट्र ध्वज फहराया।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।