Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
Bharat Jodo Yatra: Grand reception for Bharat Jodo Yatra
भारत
चेतना मंच
10 Dec 2022 05:26 PM
Bharat Jodo Yatra : राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सभी प्रांतीय अध्यक्षों को प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ गौतम बुद्धनगर के ग्राम बिसरख से शुरू हुई बिसरख से पतवाडी,सैनी सुनपुरा,बेदपुरा में स्व. राजेश पायलट पूर्व केंद्रीय मंत्री की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
Bharat Jodo Yatra :
प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश में नफऱत फैलाने,व समाज में जहर घोलने का काम किया जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी खिलाफ के खिलाफ हमें देश में भाईचारा प्रेम भाव स्थापित करना है। प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा का सन्देश बोट बटोरने के लिए नहीं है। यात्रा का उद्देश्य है महंगाई, बेरोजग़ारी गरीबी, भूखमरी, किसान, सभी व्यापारी वर्ग मजदूर, सभी वर्ग परेशान व नाराज़ हैं जनता से कांग्रेस पार्टी की अपील है कि सत्तारूढ़ पार्टी को वोट की चोट देकर देश व प्रदेश से उखाड़ फैंकने का काम करें। जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव मनिंदर सूद, महासचिव विदित चौधरी, महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, सभी फ्रंटल संगठन जिला पदाधिकारी ब्लाक अध्यक्ष, सभी कार्यकर्ताओं ने यात्रा में बढ़ चढकर भाग लिया।