
आज सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी के लिए बहुत ही भावुक पल था। सितंबर माह में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, राजस्थान, मध्य प्रदेश व दक्षिण के राज्यों से गुजरती हुई आज देश की राजधानी दिल्ली में पहुंची तो वहां पर भी अन्य राज्यों की तरह ही कांग्रेस पार्टी को पूरा समर्थन मिला और गर्मजोशी के साथ इस यात्रा का स्वागत किया गया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज इस यात्रा में शामिल हुई, और राहुल गांधी का मनोबल बढ़ाने के लिए थोड़ी दूर तक उनके साथ चली। यात्रा के दौरान सोनिया गांधी ने बेटे राहुल गांधी को गले से लगा लिया ये बेहद भावुक करने वाला पल था।
मां बेटे के मिलन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस कड़ाके की ठंड में, जब देश की राजधानी में भी ठंड अपने चरम पर है, ऐसे में राहुल गांधी आज एक हाफ टीशर्ट में नजर आए। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी की टीशर्ट की तरफ कुछ इशारा करते नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखकर यही कयास लगाए जा रहे हैं, कि मां को अपने बेटे की चिंता सता रही है।
bharat jodo yatra कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने दिल्ली में प्रवेश किया