
Bharat Mandapam[/caption]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर (IECC Complex) का उद्घाटन करते हुए कहा की देश तेजी से विकास कर रहा है । हमारे तीसरे कार्यकाल मे दुनिया की पहली तीन अर्थव्यवस्थाओं में भारत का नाम होगा, जो मोदी की गारंटी है । इस गारंटी के साथ मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का दावा ठोक दिया । इस कन्वेंशन सेंटर का नाम 'भारत मंडपम' रखा गया है ।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। पीएम मोदी ने प्रगति मैदान में पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) परिसर में इसके आधिकारिक उद्घाटन से पहले पूजा की। उन्होंने परिसर के निर्माण में शामिल मजदूरों से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। 'भारत मंडपम' के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा 'बड़ा सोचो,बड़ा सपना देखो और बड़े काम करो।' इस उद्घाटन समारोह मे 3,000 मेहमान शामिल हुए। इसमे मंत्रिमंडल के सदस्य ,उद्योग और फिल्म जगत की हस्तियों के आलावा अन्य प्रमुख लोग भी शामिल थे। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये।
विपक्षियों ने इसे बहुत रोकने की कोशिश की:
उन्होनें कहा की हमारे देश मे नकरात्मक सोच वाले लोग भी है ।उन्होने इस कार्य को रोकने के लिए खूब तूफ़ान मचाया और इसे रोकने के लिए अदालत तक गए ।उनका कहना है कि कुछ लोगो की आदत होती है अच्छे काम को रोकने टोकने की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि आज जब हम आजादी के 75 वर्ष होने पर 'अमृत महोत्सव' मना रहे है , और सारी दुनिया कहना है कि भारत 'लोकतंत्र की जननी है। यह 'भारत मंडपम 'हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया हुआ तोहफा है । कुछ दिनो बाद यहा G20 से जुड़े आयोजन होंगे। देश के आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण में 34 लाख करोड़ रुपये खर्च किये गए । रेल,रोड नेटवर्क में भी देश की प्रगति बेहतर है ।