भारतीय वायुसेना की महिला फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। भावना कंठ प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाली भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं।

Bhawana Kanth : भारतीय वायुसेना की महिला फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। भावना कंठ प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाली भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। इस उपलब्धि के साथ ही वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला ‘टॉप गन’ कॉम्बैट टैक्टिशियन भी बन गई हैं। Bhawana Kanth
ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (TACDE) में आयोजित होने वाला फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स भारतीय वायुसेना के सबसे चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल है। करीब 20 सप्ताह तक चलने वाले इस कोर्स में फाइटर पायलटों को हवाई युद्ध की रणनीति, जटिल मिशनों की योजना और आधुनिक कॉम्बैट तकनीकों की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। TACDE को भारतीय वायुसेना का ‘टॉप गन स्कूल’ कहा जाता है। यहां केवल चुनिंदा और अनुभवी फाइटर पायलटों को ही प्रशिक्षण का अवसर मिलता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद पायलट उच्च जोखिम वाले हवाई अभियानों का नेतृत्व करने में सक्षम बनते हैं। Bhawana Kanth
बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली भावना कंठ का वायुसेना में सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भारतीय वायुसेना को अपना करियर चुना। जून 2016 में भावना कंठ, अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ देश के पहले महिला फाइटर पायलट बैच में शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार कई उपलब्धियां हासिल कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। Bhawana Kanth
वर्ष 2019 में भावना कंठ दिन के समय फाइटर जेट उड़ाने की योग्यता हासिल करने वाली भारत की पहली महिला पायलट बनी थीं। उन्होंने शुरुआत में MiG-21 Bison उड़ाया और बाद में Su-30 MKI जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान को भी संचालित किया। वर्ष 2021 में वह गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। इसके अलावा 2024 में कर्तव्य पथ पर हुए ऐतिहासिक फ्लाईपास्ट में भी उन्होंने हिस्सा लिया था । Bhawana Kanth
विज्ञापन