17 सितंबर है आखिरी तारीख! यहां पाएं BHU एडमिशन से जुड़ी हर जानकारी
भारत
चेतना मंच
16 Sep 2025 11:24 AM
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले हेतु दूसरे स्पॉट राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल है तो BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर अपनी अलॉटेड सीट और कट-ऑफ स्कोर जरूर चेक कर लें। BHU Admission 2025
फीस जमा करने की अंतिम तारीख
आवंटित सीट कन्फर्म करने के लिए उम्मीदवारों को 17 सितंबर 2025 तक फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से Samarth डैशबोर्ड पर किया जाएगा। ध्यान रखें, समय पर फीस न भरने की स्थिति में आपकी सीट कैंसिल कर दी जाएगी और आप आगे के किसी भी राउंड के लिए पात्र नहीं रहेंगे।
BHU एडमिशन 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सूची
कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय नीचे दिए गए दस्तावेज अपने साथ जरूर लेकर जाएं। सभी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी और फोटोकॉपी दोनों साथ रखें
CUET स्कोरकार्ड – प्रवेश के लिए अनिवार्य।
कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट – जन्म तिथि और शुरुआती शिक्षा का प्रमाण।
कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट – हायर सेकेंडरी क्वालिफिकेशन के लिए।
आरक्षण प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC) – यदि आप किसी आरक्षित श्रेणी से आते हैं।
ट्रांसफर सर्टिफिकेट / माइग्रेशन सर्टिफिकेट – पिछली संस्था से।
स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट – यदि आपने खेल कोटे के तहत आवेदन किया है।
BHU कर्मचारी कोटा सर्टिफिकेट यदि आप विश्वविद्यालय के स्थायी, रिटायर्ड या दिवंगत कर्मचारी के पुत्र/पुत्री हैं, तो केंद्रीय रजिस्ट्री द्वारा जारी प्रमाण पत्र साथ रखें।
सबसे पहले BHU की वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट और कट-ऑफ स्कोर चेक करें। समय रहते फीस भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें। रिपोर्टिंग के समय कोई दस्तावेज छूटे नहीं इसलिए एक चेकलिस्ट बना लें। ध्यान रखें यह एडमिशन का आखिरी मौका हो सकता है समय पर सभी प्रक्रिया पूरी करें ताकि आपका दाखिला सुनिश्चित हो सके। BHU Admission 2025