
इस मौके पर उन्होंने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि "आज देश व प्रदेश में संविधान को कुचलने का काम किया जा रहा है। छोटे व्यापारी, मजदूर,नौजवान, किसान सब परेशान है। लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है। गरीब व मध्यम वर्ग के लोग आज महंगाई से त्रस्त हैं। लोगों का अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है।"
दीपक विग ने कहा कि आज सपा के सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर वर्तमान सरकार के नाकामियों को बताना है और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करना है। उन्होंने बताया कि नोएडा महानगर से लगभग 12 हजार 500 साधारण सदस्य व लगभग 250 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य है। शकील सैफी को सदस्यता अभियान का प्रभारी व गौरव चाचरा को सह प्रभारी बनाया गया है। आज के बैठक में मौजूद मुख्य लोगों में संजय गर्ग, दीपक विग ,शकील सैफी, विपिन अग्रवाल, गौरव चाचरा, दिनेश यादव,गौरव कुमार यादव, अतुल यादव, सुनीता शारदा ,मुन्ना आलम, मुफ्ती मुबारक, साहिल चौधरी मुमताज आलम, लोकपाल यादव, शहजाद, अमित यादव ,नीर, हरमीत मल्होत्रा ,सद्दाम ,शुभम दुबे, अमित, विपुल, मानसी ,वीर बहादुर मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
Noida News : शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक करता रहा बलात्कार, पुलिस बता रही है आपसी लेन-देन का मामला