बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर लगा बड़ा आरोप
Baba Bageshwar Dham
भारत
RP Raghuvanshi
01 Aug 2025 10:04 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Aug 2025 10:04 PM
बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हमेशा चर्चा में रहते हैं। बाबा बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध धीरन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों के कारण खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बार बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एक बड़े आरोप के कारण चर्चा में आए हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन ने बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के ऊपर बहुत बड़ा आरोप लगाया है। Baba Bageshwar Dham
बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को बताया महिलाओं का तस्कर
लखनऊ विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट लिखी है। X पर लिखी गई पोस्ट में रविकांत चंदन ने बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर महिलाओं की तस्करी करने का आरोप लगाया है। एक्स.... पर लिखी गई पोस्ट में रविकांत चंदन ने लिखा है कि- ‘‘नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित छोटा भाई धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री धर्म की आड़ में महिलाओं की तस्करी कर रहा है।’’
इसकी गहन जांच करवाकर दोषी पाए जाने पर धीरेन्द्र को फांसी होनी चाहिए।’’ एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी अपलोड किया है। अपलोड किए गए वीडियो में कुछ महिलाएं आपबीती सुनाती हुई नजर आ रही हैं। नीचे आप खुद देख लीजिए बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के विरूद्ध किया गया X पोस्ट ।https://x.com/Profravikant79/status/1950842272880476447?t=ZwnMFO9q7rnQm0vBzRJDTg&s=08