इस मामले में भारतीय संसद में एक विवाद उठ खड़ा हुआ है, जब सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सीट नंबर 222 से नकद राशि बरामद हुई। यह सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई थी। धनखड़ ने यह भी कहा कि इस मामले में जांच हो रही है और इसे नियमों के तहत सही तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी जानकारी के बाद विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति पर आरोप लगाया कि, जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती और सब कुछ स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक उन्हें अभिषेक मनु सिंघवी का नाम और सीट का जिक्र नहीं करना चाहिए था। खड़गे ने इसे 'चिल्लर काम' कहा और यह आरोप भी लगाया कि इस तरह के कार्यों से देश की छवि खराब हो रही है।

