Big Breaking :आजादी के 75 वर्ष बाद मिला भारत को नया संसद भवन, 31 को होगा उदघाटन
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:18 AM
Big Breaking : नई दिल्ली। भारत की आजादी के 75 वर्ष बाद देश को उसका नया संसद भवन मिल गया है। आपको बता दें कि इसी महीने के आखिरी दिन यानि 31 जनवरी 2023 को भारत के नए संसद भवन (New parliament house) का विधिवत उद्घाटन हो जाएगा। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू (President Mrs. Draupadi Murmu) 31 जनवरी को नए संसद भवन में ही संसद के नए सत्र को संबोधित करेंगी।
आपको बता दें कि जिसका इंतजार था वह घड़ी अब आ गई है। लंबे समय से सेंट्रल विस्टा के तहत नए संसद भवन का निर्माण कार्य चल रहा था जो अब पूरा हो चुका है। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का बजटीय भाषण नए संसद भवन (Parliament House) में ही होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Mrs. Draupadi Murmu) 31 जनवरी को संसद के नए भवन से संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी और 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वर्ष 2023- 24 के लिए बजट पेश करेंगी ।
Big Breaking
करोना काल में भी नहीं रुका था निर्माण कार्य
2020 में इस नए संसद भवन की आधारशिला रखी गई थी दिलचस्प बात यह है कि करोना काल में भी सेंट्रल विस्ता का निर्माण कार्य रुका नहीं था करोना काल में भी सेंट्रल विस्ता का निर्माण कार्य रुका नहीं था तब इस सेंट्रल विस्टा और नए संसद भवन की लोगों ने आलोचना भी की थी लेकिन आज यह नया संसद भवन भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत की नई पहचान बनेगा।
1200 करोड़ से ज्यादा का हुआ खर्च
नए संसद भवन के निर्माण के दौरान ही इसकी निर्माण लागत में लगभग 30 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा भी हुआ 977 करोड़ के संसद भवन की लागत 282 करोड़ बढक़र 1200 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गई। शानदार संसद भवन लगभग 13 एकड़ में फैला है। आपको बता दें कि नया संसद भवन, (Central Vista Redevelopment Project) का हिस्सा है। जिसमें राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट (India Gate) तक तीन किलोमीटर लंबे कर्तव्य पथ का कायाकल्प, साझा केंद्रीय सचिवालय, प्रधानमंत्री का नया कार्यालय और आवास, एक नया उपराष्ट्रपति एनक्लेव का निर्माण भी (CPWD) द्वारा किया जाना है। जानकारी के मुताबिक ये भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है. जिसमें भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान है।
संसद के इस सत्र पर सबकी नजऱ रहेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Nirmala Sitharaman) का बजट 2023-24 इस सत्र का मेन हाई लाइट होगा।
Big Breaking
1 फरवरी को नए भवन में पेश होगा केंद्रीय बजट 2023-24
जानकारी के मुताबिक ये भवन पूरी तरह से भूकंप रोधी है और आधुनिक डिजिटल टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है।
पुरानी संसद और उसके आसपास की तमाम इमारतें ब्रिटिश काल में तैयार की गई थी जो लगभग अपने जीवन की शताब्दी पूरा कर रही हैं। नई संसद को तैयार करने के पीछे दलील थी कि वक्त बदला और अब प्रतीकों को बदलने का दौर भी आ गया है। गुलामी की निशनिया अब बदलनी चाहिए। हालांकि इस संसद भवन और सेंट्रल विस्टा को कहने वालों ने बेवजह का खर्च भी बताया था। लेकिन देश की अपनी स्वतंत्र छाप और लोकतंत्र की नई कहानी कहने को अब यह नया संसद भवन अगली शताब्दियों के लिए एक नया रूप गढऩे को तैयार खड़ा है और जनता के लिए जाने वाले नए सत्र के नए फैसले अब इस नए भवन से निकल कर आएंगे।