
Big Breaking: राजस्थान के भरतपुर में हुए सेना के चार्टेड एयरक्राफ्ट के क्रैश होने के बाद अब मध्य प्रदेश से भी सैन्य विमान के क्रैश होने की खबर आ रही है।
मध्य प्रदेश के मुरैना में दुर्घटनाग्रस्त विमानों ने ग्वालियर एयर बेस से टेक ऑफ किया था। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, मुरैना में एक सुखोई- 30 (Sukhoi-30) और एक मिराज 2000 (Miraj 2000) एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। सुखोई-30 और मिराज 2000 ने ग्वालियर एयर बेस से उड़ान भरी थी। यहां एक अभ्यास चल रहा था। इस हादसे में दो पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।