
Caste Census : भारत में लंबे समय से स्थगित जनगणना प्रक्रिया को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी है। यह जनगणना दो चरणों में सम्पन्न कराई जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जनगणना की प्रक्रिया टाल दी गई थी, जिसे अब निर्धारित समयबद्ध तरीके से 2027 में अंजाम दिया जाएगा।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि जनगणना का संचालन देशभर में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जिसमें पहला चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का होगा, जबकि दूसरे चरण में वास्तविक जनसंख्या की गणना की जाएगी। बता दें कि गौरतलब है कि भारत में पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी और इसके बाद 2021 में प्रस्तावित जनगणना कोविड संकट के कारण समय पर नहीं हो सकी। अब सरकार ने औपचारिक रूप से नई तारीखों की घोषणा करते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का संकेत दे दिया है। Caste Census