
Big News : नई दिल्ली। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में देश और संविधान की आन बान और शान की व्याख्या कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर जंतर मंतर पर आंदोलनकारी पहलवानों पर जुल्म ढहाए जा रहे थे। शांति मार्च निकालने की तैयारी कर रहे पहलवानों को दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस सबके बीच एक बड़ी खबर भी निकलकर सामने आई है, जिस पर शायद ही किसी की नजर गई हो।
हम आपको बताते हैं कि आंदोलनकारी पहलवान शांतिपूवर्क मार्च निकालने की तैयारी कर रहे थे कि उन्हें दिल्ली पुलिस के जवानों ने जंतर मंतर पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान जब पहवानों ने विरोध किया तो उन्हें जबरदस्ती बसों में बैठाया गया। यही नहीं महिला पहलवान जमीन पर गिर गए, लेकिन पुलिस की ज्यादती नहीं थमी।
शांतिमार्च निकाल रहे इन पहलवानों के हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा भी था, लेकिन दिल्ली पुलिस के किसी भी अधिकारी अथवा सिपाही का ध्यान राष्ट्र ध्वज की ओर नहीं गया। पुलिस और पहवानों के बीच हुई धक्का मुक्की के बीच पहलवाों के हाथों से राष्ट्र ध्वज जमीन पर गिर गया। राष्ट्र ध्वज जमीन पर पुलिस के कदमों में कैसे पड़ा है, इसका सबूत यह फोटो है।
[caption id="attachment_92070" align="alignnone" width="685"]
Big News[/caption]