Big news for airplane : कम दृश्यता से गुवाहाटी हवाई अड्डा पर विमान सेवा प्रभावित
Big news for airplane
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:34 PM
Big news for airplane : गुवाहाटी। स्थानीय लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआई) पर कम दृश्यता के कारण बुधवार को विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ, जिससे यात्री टर्मिनल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Big news for airplane
उन्होंने बताया कि अडानी समूह के नियंत्रण वाले हवाई अड्डे ने एक परामर्श जारी कर यात्रियों को हवाई अड्डा पहुंचने से पहले संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क कर उड़ान के प्रस्थान समय के बारे में पता लगाने की सलाह दी।
एलजीबीआई हवाई अड्डे ने अपने यात्री परामर्श में कहा, खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें मामूली रूप से प्रभावित हुई हैं। हवाई अड्डे के एक सूत्र ने बताया कि अभी तक कोई उड़ान रद्द नहीं की गई है।
सूत्र ने कहा, मंगलवार को कोहरे के चलते सात विमानों ने देरी से उड़ान भरी। इस कारण दोपहर में व्यस्त समय में यात्री टर्मिनल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूत्र के अनुसार, मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच टर्मिनल पर 2,196 यात्री इकट्ठा हो गए थे, जबकि इसकी क्षमता 450 यात्रियों के करीब है।
गुवाहाटी में वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) को नियंत्रित करने वाले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने कहा कि विमानों के उतरने के लिए हवाई अड्डे पर आवश्यक न्यूनतम दृश्यता 1,300 मीटर, जबकि उड़ान भरने के लिए 300-350 मीटर है।