
Big News : मेघालय के भूतपूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने एक बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे ने राजनीतिक हलकों में कई दिन से चल रही एक सनसनीखेज अफवाह पर विराम लगा दिया है। अब देखना यह है कि सत्यपाल मलिक का यह दावा कितना सच साबित होता है।
पाठक जानते ही हैं कि पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक अपने तीखे व स्पष्ट बयानों के लिए प्रसिद्ध हैं। गर्वनर रहते हुए भी वे साफगोई के साथ अनेक बयान देते रहे हैं। अब उनका एक ताजा बयान भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर खूब तेजी से फैल रहा है।
पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने दावा किया है कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी कभी भी भाजपा में नहीं जाएंगे। यह दावा उन्होंने बाकायदा अपने अधिकारिक टिवटर हैंडल से किया है। अपने टवीट में उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा ईडी व सीबीआई का डर दिखाकर क्षेत्रीय दलों को तोड़ रही है। जयंत चौधरी भाजपा में नहीं जाएंगे। मेरी उनसे बात हुई है। आपकी सुविधा के लिए हम उनके टवीट का लिंक भी दे रहे हैं।
https://twitter.com/SatyapalmalikG/status/1676162831937572865?t=M9_WqkWZmxk8RGyOYCC-bw&s=08सत्यपाल मलिक के इस बयान के बाद राजनैतिक हलकों में व्याप्त इस अफवाह पर विराम लग गया है कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी किसी भी समय भाजपा में जा सकते हैं। यह अफवाह तब फैलना शुरू हुई थी जब जयंत चौधरी पिछले दिनों पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने नहीं गए थे। यह अलग बात है कि एक दिन पहले ही जयंत चौधरी घोषणा कर चुके हैं कि वह विपक्ष की अगली बैठक में जरूर जाएंगे। Big News