
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि गाजियाबाद में एक वकील के चैंबर में घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरु कर दी। गोली लगने से वकील की मौत हो गई। अधिवक्ता की हत्या से अन्य वकीलों में रोष व्याप्त हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। उनका कुछ सुराग नहीं लगा है। इस हत्या से सदर तहसील में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की सदर तहसील के चैंबर-95 में घुसकर बदमाशों ने एक वकील की हत्या कर दी। मारे गए वकील का नाम मनोज चौधरी (उम्र 35 वर्ष) बताया जा रहा है। फिलहाल हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है। दिन दहाड़े हुए इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया। वकील की हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही गाजियाबाद की जिला कोर्ट से भी तमाम वकील मौके पर पहुंच गए है।
जानकारी पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के कई आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृत अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त हत्याकांड को अंजाम दिया गया, उस समय अधिवक्ता मनोज चौधरी अपने चैंबर में बैठकर भोजन कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। Ghaziabad News
खबर का अपडेट जारी है...
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।