
Big News : प्रयागराज/अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुए उमेशपाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद को लेने के लिए यूपी पुलिस गुजरात पहुंच चुकी है। अतीक अहमद को यूपी लाया जा रहा है। यूपी पुलिस रविवार को गुजरात की साबरमती जेल पहुंची। यूपी पुलिस अतीक को सड़क के रास्ते से प्रयागराज लाएगी और उमेशपाल हत्याकांड के मामले में पूछताछ करेगी।
जानकारी के अनुसार, कुछ ही देर बाद प्रयागराज पुलिस सड़क मार्ग से अतीक को प्रयागराज लेकर आएगी, जबकि अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा सकता है। उमेशपाल हत्या मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है, इसमें फैसला आना है। उमेशपाल हत्याकांड के मामले की अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ दोनों आरोपी हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात को गुजरात की जेलों में करीब 1700 पुलिसकर्मियों और अफसरों ने अचानक सर्च अभियान चलाया था। इनमें से सबसे खास रही साबरमती जेल, जिसमें अतीक अहमद को रखा गया है।
आपको यह भी बता दें कि उमेशपाल हत्याकांड के मामले की अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ आरोपी हैं। अतीक अहमद जहां गुजरात के साबरमती जेल में बंद है तो वहीं, अशरफ बरेली जेल में बंद है। यूपी पुलिस साबरमती जेल पहुंच गई है।