Big News of Bulandshahr : मां और भाभी से दुष्कर्म करने वाले बेटे को मां ने ही मार डाला
Mother killed son who raped mother and sister-in-law
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:43 AM
बुलंदशहर। जिले के खुर्जा कस्बे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। लेकिन, उसने जो वजह बताई, उसे सुनकर लोग सन्न रह गए। लोग मां पर उंगली उठाने से पहले सोच रहे हैं। मां और मृतक के दोनों बड़े भाइयों ने मिलकर छोटे भाई की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Big News of Bulandshahr
मां से करता था दुष्कर्म, गर्भवती भाभी को भी नहीं छोड़ा
बुलंदशहर के खुर्जा पुलिस को 20 वर्षीय युवक की हत्या करने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। परिजन युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि युवक ने खुद का गला रेत कर खुदकुशी की है। प्रथमदृष्ट्या पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा था। इसलिए उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने के दौरान परिजन टूट गए। मां ने हत्या करने की बात स्वीकार ली।
इज्जत के लिए मां ने साध ली थी चुप्पी
मां ने बताया कि करीब 8 साल पहले उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी। वह अपने तीनों बेटों के साथ रहती है। बीच वाले बेटे की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी गर्भवती है, लेकिन जो सबसे छोटा बेटा (मृतक) नशे का आदी था और हमेशा से लड़ाई झगड़े किया करता था। मां ने बताया कि नशे की हालत में छोटा बेटा कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका था। समाज में इज्जत के डर से मैंने कई बार चुप्पी साधी, लेकिन कुछ दिन पहले उसने बड़े भाई की गर्भवती पत्नी के साथ भी दुष्कर्म कर दिया।
Big News of Bulandshahr
नशे की हालत में मां और भाभी से की दुष्कर्म की कोशिश
मां ने बताया कि हत्या वाली रात छोटा बेटा फिर से नशे की हालत में घर पहुंचा और मां और भाभी से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसके बाद मां और दोनों भाई उसे छत पर बने शौचालय में ले गए। वहां पर धारदार हथियार से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं।
पहले जा चुका था जेल
जांच में सामने आया कि अक्सर लड़ाई झगड़े में मृतक का नाम आया करता था। एक बार वह गिरफ्तार भी हो चुका है। युवक का नाम तस्करी में भी सामने आया था। घरवालों का कहना है कि कई बार उसे घर से निकाल दिया था, लेकिन बार-बार वापस आ जाता था, इसलिए परिजन काफी परेशान थे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#bulandshahrnews #bignewsofbulandshahr #rape #murder