बड़ी खबर : तिहाड़ जेल में हुआ खूनी संघर्ष , गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया मारा गया
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:04 AM
दिल्ली :- देश की राजधानी दिल्ली से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जाने-माने गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया का तिहाड़ जेल में मर्डर हो गया है। गैंगवार में हुई चाकूबाजी के दौरान प्रिस के मर्डर करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच करने में जुटी हुई है।
आशंका जताई जा रही है प्रिंस तेवतिया का मर्डर रोहित गैंग द्वारा किया गया है। जेल सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि जेल में हुए इस गैंगवार में तीन और लोग घायल हैं। जिन्हे दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल (डीडीयू) में इलाज के लिए ले जाया गया है।
यह पूरी घटना तिहाड़ जेल संख्या 3 में घटित हुई है। गौरतलब है लॉरेंस बिश्नोई गैंग और रोहित गैंग के बीच बड़ी दुश्मनी है। ऐसे में इस घटना की वजह यही दुश्मनी हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।