Big News : एक्शन में पंजाब पुलिस, अमृतपाल सिंह गिरफ्तार
Punjab Police in action, Amritpal Singh arrested
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 12:25 AM
चंडीगढ़। पंजाब में खालिस्तान का नारा बुलंद करने वाले खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को उसके कई समर्थकों के साथ पुलिस ने नकौदर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पंजाब के कई जिलों में रविवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से हथियार और 2 गाड़ियां बरामद की हैं। अमृतपाल सिंह के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जिसमें से दो हेट स्पीच के संबंधित हैं। सूत्रों के अनुसार, धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
Big News
पंजाब सरकार की ओर से कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी SMS सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 19 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेंगी।
खालिस्तानी ताकतों को एकजुट करने वाला अमृतपाल सिंह (30 साल) पंजाब में 'वारिस पंजाब दे' संगठन संचालित करता है। ये संगठन एक्टर-एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने बनाया था। 15 फरवरी 2022 को दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद इस संगठन की कमान कुछ महीने पहले ही दुबई से लौटे अमृतपाल सिंह ने संभाली। बाद में वो इसका प्रमुख बन गया। उसने किसान आंदोलन में भी रुचि दिखाई थी। दीप सिद्धू की मौत के बाद 'वारिस पंजाब दे' वेबसाइट बनाई और लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया। अमृतपाल 2012 में दुबई चला गया था। वहां उसने ट्रांसपोर्ट का कारोबार किया। उसके ज्यादातर रिश्तेदार दुबई में रहते हैं। अमृतपाल ने शुरुआती शिक्षा गांव के ही स्कूल में पूरी की। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है।
पिछले महीने ही अमृतपाल और उनके साथियों ने पंजाब के अजनाला में हथियारों से लैस होकर थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल के समर्थकों ने अपहरण और दंगों के आरोपियों में से एक तूफान की रिहाई को लेकर पुलिस स्टेशन पर यह धावा बोला था। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। अमृतपाल के खिलाफ उसके ही एक पूर्व सहयोगी ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि इन सभी ने कथित तौर पर बरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति को अजनाला से अगवा कर लिया और फिर मारपीट की।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।