BIG NEWS UP: बिजली विभाग के XCN TRANSFER, SDO व JE SUSPEND
BIG NEWS UP
भारत
चेतना मंच
09 Feb 2023 07:45 PM
BIG NEWS UP: लखनऊ। गलत तरीके से छापा मारना बिजली विभाग के कई बड़े अफसरों को भारी पड़ा। ये सभी नप गए। चूंकि, शिकायत उर्जा मंत्री एके शर्मा से की गई थी। इसलिए शर्मा के निर्देश पर बिजली विभाग के आला अधिकारी त्वरित हरकत में आए और आनन—फानन में निगम के प्रबंध निदेशक शम्भू कुमार ने स्वयं छापामार दल में शामिल बड़े अफसरों को रगड़ दिया। इसमें एक्सईएन से लेकर जूनियर इंजीनियर तक शामिल हैं।
BIG NEWS UP
बता दें, जिला मिर्जापुर में स्थित विंध्य धाम के तीर्थ पुरोहित ने बिजली विभाग के अफसरों के ऊपर छापेमारी करके मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में एक्सईए अनिल कुमार सिंह का तबादला बस्ती कर दिया गया है। वहीं अब एसडीओ आशीष कुमार और जेई रमन शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। तीर्थ पुरोहित ने बिजली मंत्री एके शर्मा से उत्पीड़न को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
ये है मामला:
मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2022 को बिजली विभाग की टीम ने पुरानी वीआईपी स्थित तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा के निवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद तीर्थ पुरोहित का मानसिक उत्पीड़न किया गया। इस मामले में तीर्थ पुरोहित ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शिकायत की। शिकायत के बाद प्रबंध निदेशक ने जांच कराई। जांच आख्या में यह सामने आया कि अफसरों के द्वारा कनेक्शन देने में नियमों की अनदेखी की गई। इसके साथ ही मानसिक उत्पीड़न की शिकायत को देखते हुए सोनभद्र के ओबरा में तैनात तत्कालीन एसडीओ आशीष शुक्ला और विंध्याचल के जेई रमन चतुर्वेदी को भी निलंबित कद दिया गया है। निलंबन की अवधि में दोनों अधिकारी मुख्य अभियंता वितरण मिर्जापुर क्षेत्र से संबद्ध रहेंगे।