
नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से देशवासियों के लिए सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। नवरात्रि की शुरुआत से ही देश में रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले करीब 99% सामानों की कीमतें घट गई हैं। दूध, ब्रेड, पनीर, मक्खन और अन्य डेयरी उत्पादों से लेकर आटा-दाल और सब्जियों तक—अब हर घर के बजट में सीधे बचत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “बचत उत्सव” करार देते हुए कहा कि इसका सीधा लाभ गरीब और मिडिल क्लास दोनों को मिलेगा। रोजमर्रा की जरूरतों पर यह राहत त्योहारों की रौनक बढ़ाने के साथ ही आम आदमी की जेब हल्की कर देगी। आइए जानते हैं उन 20 सामानों के बारे में, जिनकी कीमतों में इस नई GST कटौती के बाद अब आप कितनी बचत कर सकते हैं। GST 2.0
UHT दूध: अब 1 लीटर टोंड-ट्रेटा पैक 77 रुपये की बजाय 75 रुपये में, जबकि 450 एमएल पैक 33 रुपये की बजाय 32 रुपये में मिलेगा।
पनीर: 200 ग्राम पनीर पर 12% GST खत्म, अब 90 रुपये का पैकेट 10 रुपये सस्ता।
मक्खन: 500 ग्राम मक्खन 305 रुपये की बजाय 285 रुपये, 100 ग्राम टिकिया 62 रुपये की जगह 58 रुपये।
घी: अमूल 1 लीटर 650 रुपये से 610 रुपये, मदर डेयरी 675 रुपये से 645 रुपये, पतंजलि 900 एमएल 780 रुपये से 731 रुपये।
आइसक्रीम: अमूल का 1 लीटर वनीला मैजिक कप 195 रुपये की बजाय 180 रुपये, शुगर फ्री शाही अंजीर आइसक्रीम 50 रुपये की जगह 45 रुपये।
ब्रेड: 20 रुपये का पैकेट अब 19 रुपये में मिलेगा।
पिज्जा: 100 रुपये का पिज्जा 5 रुपये सस्ता, यानी अब 95 रुपये।
पास्ता, कॉर्न फ्लेक्स, नूडल्स: 12-18% स्लैब घटाकर 5% किया गया।
बिस्कुट-नमकीन: अब 5 रुपये की नमकीन पर 12% टैक्स की बजाय केवल 25 पैसे GST।
इसके अलावा रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले तेल, शैंपू और साबुन पर टैक्स घटाकर 18% से 5% किया गया। उदाहरण के लिए, 100 रुपये का शैंपू पैक अब 105 रुपये में मिलेगा। त्योहारों पर खास तौर पर राहत, 50 रुपये की चॉकलेट अब 44 रुपये, 400 रुपये प्रति किलो लड्डू पर टैक्स 72 रुपये की बजाय केवल 20 रुपये।
पेंसिल, रबर, नोटबुक, ग्लोब, प्रैक्टिस बुक, ग्राफ बुक, प्रयोगशाला नोटबुक सहित शिक्षा से जुड़े सामानों पर 12% GST हटाकर शून्य कर दिया गया। इस नई व्यवस्था से देश के आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतों पर होने वाला खर्च कम होगा और त्योहारों पर बचत का सीधा लाभ मिलेगा। GST 2.0