
आम आदमी पार्टी(AAP) ने शुक्रवार, 21 मार्च को सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। वे पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह लेंगे, जिन्हें अब गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। यह कदम पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दिल्ली में हाल ही में पार्टी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
पार्टी(AAP) ने पंजाब की जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया को सौंप दी है। सिसोदिया, जो पहले दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री थे, अब पंजाब में पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। छत्तीसगढ़ का प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को बनाया गया है, जबकि गोवा में पंकज गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जम्मू कश्मीर में पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने के लिए मेहराज़ मलिक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे राज्य में पार्टी के पहले विधायक हैं, और उनकी नियुक्ति से प्रदेश में पार्टी को एक नई दिशा मिल सकती है।
दिल्ली में हार के बाद पार्टी को पंजाब बचाने की चुनौती का सामना है। मनीष सिसोदिया को पंजाब में सक्रिय किया गया है, जबकि अरविंद केजरीवाल ने भी राज्य का दौरा किया। इन बदलावों के साथ पार्टी ने छह बड़े कदम उठाए हैं, जो आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।AAP: