जल्द जारी किया जाएगा बिहार 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, ये रखी गई टाइमिंग
Bihar Board 12th Result
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:42 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:42 AM
Bihar Board 12th Result : बिहार सहित देशभर में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की जानकारी देंगे। बताया जा रहा है कि बिहार में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को 1:30 बजे जारी किया जाएगा।
https://twitter.com/officialbseb/status/1771189430428020935?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1771189430428020935%7Ctwgr%5E9d41937869346b00ae953bbfb778bfb11d2b1b3d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Feducation-live-bihar-board-10th-12th-result-2024-updates-bseb-bihar-matriculation-intermediate-result-kab-aayega-students-can-check-at-biharboardonline-bihar-gov-in-lb-23680526.html
12वीं टॉपर्स के नाम की भी होगी घोषणा
जानकारी के अनुसार 12वीं के रिजल्ट के साथ ही इंटर टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य विवरण छात्रों के साथ शेयर किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिहार बोर्ड रिजल्ट लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड परीक्षा रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Result
13 लाख से ज्यादा छात्रों ने लिया था हिस्सा
आपको बता दें बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में कुल 13,04,352 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 6,77,921 लड़के और 6,26,431 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थीं। छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रत्येक स्ट्रीम में टॉप 10 रैंक धारकों के नामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।