Bihar Board : कब आएंगे बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम? जानें ताजा अपडेट
Bihar Board
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:37 PM
Bihar Board :बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राओं को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है।
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 की संभावित तिथि
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम 25 मार्च 2025 को जारी किए जा चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।
हालांकि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अभी तक कोई आधिकारिक तिथि जारी नहीं की है।
छात्रों को आधिकारिक तिथि और समय की पुष्टि के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम?
छात्र-छात्राएं निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करके अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं:
official वेबसाइट पर जाएं – सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com को खोलें ।
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें – होमपेज पर ‘बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम 2025’ के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
लॉगिन करें – मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
जमा करें – विवरण भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
अपने परिणाम देखें – आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
डाउनलोड कर लें और प्रिंट लें – भविष्य के संदर्भ के लिए अपने परिणाम को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें। Bihar Board :