Bihar Day : बिहार है भारत का सिरमौर, राज्य की प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करेंगे : शाह
Bihar is the pinnacle of India, the state will restore its prestige: Shah
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:16 PM
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस पर राज्य को भारत का सिरमौर करार दिया। उन्होंने राज्यवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित है।
बिहार की जनता को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूं।
बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।