
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित कर दी है। इस सूची के माध्यम से पार्टी ने कुल 44 नए चेहरों को टिकट दिया है, जिससे अब नीतीश कुमार की पार्टी के 101 उम्मीदवारों की पूरी सूची सार्वजनिक हो गई है। सूची जारी करते हुए JDU ने सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरण का ध्यान रखा है। खास तौर पर इस बार पार्टी ने चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर अल्पसंख्यक समुदाय को भी प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है। Bihar Assembly Elections 2025
टिकट वितरण में जेडीयू ने महिला, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को संतुलित रूप से शामिल किया है। पहली सूची में लव-कुश समाज के उम्मीदवारों को अधिक प्राथमिकता दी गई थी, वहीं दूसरी सूची में पिछड़ा समाज प्रमुखता में रहा।
पिछड़ा समाज: 37
अति पिछड़ा समाज: 22
सवर्ण समाज: 22
अनुसूचित जाति: 15
अनुसूचित जनजाति: 5 Bihar Assembly Elections 2025