बिहार चुनाव 2025: बिहार चुनाव में तेज प्रताप का नया ऐलान
भारत
चेतना मंच
25 Oct 2025 06:28 PM
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2025) की सरगर्मी तेज़ है जिसमें तेज प्रताप ने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) का गठन किया है और महुआ में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जानकारी हम आपको विस्तार के साथ बता रहे हैं। Bihar Elections 2025
बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2025) का सियासत का पारा चढ़ता जा रहा है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ से बड़ा ऐलान किया है। जनशक्ति जनता दल (JJD) के मुखिया तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा है कि उनकी जीत के बाद महुआ में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी — जिसमें मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ-साथ एक क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया जाएगा, जहां भारत-पाकिस्तान का मैच कराया जाएगा।
महुआ में क्रिकेट स्टेडियम भी बनाएंगे : तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा, “महुआ सीट से हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हमने महुआ में मेडिकल कॉलेज दिया है, अब जीत के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज खोलेंगे। इतना ही नहीं, हम महुआ में क्रिकेट स्टेडियम भी बनाएंगे और यहां भारत-पाकिस्तान का मैच भी करवाएंगे। महुआ में कोई हमारी टक्कर में नहीं है।” तेज प्रताप का राजनीतिक तंज — “तेजस्वी अभी जननायक नहीं हैं”
राजनीतिक सवालों पर बोले तेज प्रताप यादव
राजनीतिक सवालों पर बोलते हुए तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जननायक कौन है, यह वक्त बताएगा। “जननायक लोहिया जी, कर्पूरी जी और लालू प्रसाद यादव हैं। तेजस्वी अभी जननायक नहीं हैं, क्योंकि वे अपने बलबूते पर नहीं हैं। जिस दिन वो अपने दम पर खड़े होंगे, सबसे पहले मैं ही उन्हें जननायक कहूंगा।” “अब लालटेन युग का अंत, कोई गठबंधन नहीं करूंगा”
राजद से अलग होकर अपनी राह चल रहे तेज प्रताप ने साफ कहा कि अब उन्हें किसी पद या गठबंधन की परवाह नहीं है। “लालटेन युग का अंत अगर होगा, तो वो लालटेन वाले ही करेंगे। अब मैं राजद में नहीं हूं। मुझे किसी पद का लालच नहीं है। अगर मुझे राजद में कोई पद मिलेगा, तो मैं सबसे पहले उसे ठुकरा दूंगा। मैं कभी किसी के साथ गठबंधन भी नहीं करूंगा।”