बिहार चुनाव: एनडीए में सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, उपेंद्र कुशवाहा अधिक सीटों की मांग पर अड़े
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:04 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए गठबंधन में गहन मंथन जारी है। सीट को लेकर क्षेत्रीय दल बीजेपी के ऊपर लगातार दवाब बनाए हुए हैं। कुछ के स्वर तो पूरे बगावती हो रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने 20-22 सीटों की मांग की है, जबकि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी भी अपनी-अपनी अधिक सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। Bihar Elections :
उपेंद्र कुशवाहा की मांग
आरएलएम ने बीजेपी को जिन सीटों की सूची सौंपी है, उनमें प्रमुख हैं, दिनारा, मधुबनी, महुआ, उजियारपुर, कुर्था, सासाराम, ओबरा,
इसके अलावा सुल्तानगंज, गोह, बाजपट्टी, शेखपुरा समेत करीब 20-22 सीटें। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले 1-2 दिन में सीटों के बंटवारे पर फाइनल बातचीत होने की संभावना है। बीजेपी ने सभी घटक दलों और भाजपा नेताओं से इस बीच पटना में मौजूद रहने को कहा है।
सीट शेयरिंग पर एनडीए में पेंच
* जीतन राम मांझी 15 सीटें चाहते हैं।
* चिराग पासवान 40-45 सीटें चाहते हैं।
* बीजेपी 20 सीटें देने को तैयार है।
* बीजेपी-जेडीयू 103-03 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।
जीतन राम मांझी की शर्त
जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर उन्हें 15 सीटें नहीं मिलीं, तो उनकी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने एनडीए को चेतावनी दी कि उनके साथ किसी तरह का अपमान न हो। पिछले चुनाव में उन्हें 7 सीटें मिली थीं और उनका स्ट्राइक रेट 60% रहा। इस बार 15 सीटें मिलने पर वे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का दर्जा हासिल करना चाहते हैं।
मतदान की तारीखें
बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा:
* पहला चरण: 6 नवंबर, 121 सीटें
* दूसरा चरण: 11 नवंबर, 122 सीटें
* परिणाम: 14 नवंबर
* कुल वोटर: 7 करोड़ 42 लाख (पुरुष 3 करोड़ 92 लाख, महिला 3 करोड़ 49 लाख) Bihar Elections