आरजेडी के कार्यकर्ता अपने विधायक के खिलाफ, पटना में लालू के आवास पर हंगामा
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:13 AM
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के आवास पर शनिवार को हंगामेदार स्थिति देखने को मिली। पार्टी के कार्यकतार्ओं ने एक विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरजेडी के दर्जनों कार्यकर्ता विरोध जताते दिखे। Bihar Elections :
विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
मखदुमपुर क्षेत्र के मौजूदा विधायक सतीश कुमार दास के खिलाफ नाराजगी के चलते यह प्रदर्शन किया गया। कार्यकतार्ओं का कहना है कि वर्तमान विधायक ने अपने क्षेत्र में कोई ठोस काम नहीं किया है और इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने अपने गुस्से में सतीश कुमार दास के खिलाफ मुदार्बाद के नारे भी लगाए। गया जिले से पटना आए कार्यकतार्ओं ने पहले लालू-राबड़ी आवास पर प्रदर्शन किया और इसके बाद नेताओं से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। राबड़ी देवी ने कार्यकतार्ओं की बात सुनी और उन्हें समझाया। हालांकि मुलाकात के बावजूद कार्यकतार्ओं का गुस्सा कम नहीं हुआ। उनका स्पष्ट कहना है कि अगर मखदुमपुर से सतीश कुमार दास को टिकट दिया गया तो वे क्षेत्र में इसका विरोध करेंगे।
महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मंथन
इस बीच आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया (CPI) और कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने शुक्रवार को बिहार चुनाव में महागठबंधन से कुल 35 सीटों की मांग की। वाम दलों ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा जल्द घोषित किया जाए। महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और सीपीआई (माले) सहित अन्य दल शामिल हैं। सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री चेहरे पर अंतिम निर्णय जल्द ही होने की संभावना है। Bihar Elections