पटना के एक होटल में लगी भीषण आग, आग में झुलसे कई लोग
Bihar News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:01 PM
Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई है। आग इतनी तेज है कि आस-पास की बिल्डिंग को भी इसने अपनी जद में ले लिया है। इस घटना में 3 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। वहीं कई लोग आग में झुलसने के कारण गंभीर रुप से घाय़ल हो गए है। जिन्हे इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
Bihar News
3 लोगों की हुई मौत
स्टेशन रोड के पास स्थित पाल होटल में अचानक आग गई। संभावना जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से होटल में ये आग लगी है। होटल में कई लोगों के फंसे होने की भी संभावना है। इस घटना में अभी तक 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आग में झुलसने के कारण कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना का वीडियो आया सामने
होटल में लगी इस आग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठ रही हैं। आदर्श होटल के पास लगी इस आग की वजह से आस-पास धुआं उठ रहा है। बताया जा रहा है कि आग लगने की ये घटना रेलवे स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर हुई है। घटना स्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू कर उन्हे बाहर निकाल रहे हैं। आग लगने की सूचना के के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।
— Simab Akhtar سیماب اختر (@simabakhtar2) April 25, 2024
आग बुझाने में जुटा दमकल विभाग
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल भी पहुंच गया है। साथ ही एम्बुलेंस को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है ताकि होटल में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर सीधे अस्पताल पहुंचाया जा सके।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।