Bihar News: ज़हरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 53, सीवान में भी गई 4 की जान
Bihar News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:49 PM
Bihar News: बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा 57 पहुंच गया है। छपरा में 53 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि सीवान में भी 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं शराब बनाने में प्रयोग होने वाली स्प्रिट की सप्लाई थाने से होने का आरोप लग रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार मशरख थाने में जब्त कर रखी गई स्प्रिट गायब है। दरअसल स्प्रिट कंटेनर में रखी हुई थी और कंटेनर थाने से गायब है। इसके सबूत के तौर पर ग्रामीणों की ओर से एक वीडियो बनाकर उत्पाद विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक को भेजा गया है।
Bihar News
दरअसल मशरख थाने में पुलिस द्वारा जब्त की गई स्प्रिट के कंटेनर रखे हुए थे लेकिन अब कई कंटेनर गायब हैं। कुछ दिन पहले मशरख पुलिस ने बड़ी संख्या में स्प्रिट के कंटेनर जब्त किए थे और इसे थाना परिसर में रखा गया था लेकिन अब ये कंटेनर गायब है। बता दें कि ज्वाइंट कमिश्नर कृष्णा पासवान और डिप्टी सेक्रेटरी निरंजन कुमार ने थाने पहुंचकर परिसर की जांच की। यहां उन्होंने ड्रम में मौजूद स्प्रिट का सैंपल जांच के लिए पटना भेज दिया है है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चौकीदार और पुलिस की मदद से थाने से स्प्रिट की सप्लाई की गई।
वहीं जहरीली शराब से हुई मौतों पर बिहार विधानसभा में बीजेपी समेत विपक्षी दलों ने हंगामा किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने 12 बजे तक विधानसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी।
बता दें कि मरने वालों का आंकड़ा 57 हो गया है। मरने वालों में 17 लोग मशरख से हैं। वहीं मरने वालों तीन ऐसे लोग शामिल हैं, जो खुद ही शराब बेच रहे थे। जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मशरख के थानेदार और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डीएम ने मढौरा के एसडीपीओ को ट्रांसफर करने और विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा भी कर दी है।
आपको बता दें कि शराब कांड के बाद नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने दावा किया कि जहरीली शराब को सहन करने के लिए शरीर की इम्युनिटी बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में घटिया क्वालिटी की शराब आ रही है जो लोगों के लिए स्लो पॉइजनिंग का कारण बन रही है।
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गुरुवार को जहरीली शराब से होने वाली मौतों को लेकर एक बयान दे दिया, जिसपर विपक्षी उन्हें घेर रहे हैं। शराब कांड से होने वाली मौतों पर सीएम नीतीश कुमार मीडिया से बात कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि जो पिएगा वो तो मरेगा ही।