Bihar News: कर्ज से परेशान परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, 5 की मौत
Bihar News
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 07:46 PM
Bihar News: बढ़ती महंगाई और घर परिवार चलाने के लिए लिया गया कर्ज एक परिवार के लिए मौत का कारण बन गया। बिहार के नवादा जनपद में कर्ज से परेशान एक पूरे परिवार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हृदय विदारक घटना के बाद क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
Bihar News
बिहार के नवादा सिटी थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला निवासी केदार लाल गुप्ता ने बुधवार की देर रात अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे प्रिंस कुमार, शबनम कुमारी एवं गुड़िया कुमारी शामिल हैं। बताया जाता है कि मृतक घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल की दुकान करते थे और उन पर काफी कर्ज था।
बताया जाता है कि जिस व्यक्ति से उन्होंने कर्ज लिया था, वह व्यक्ति कर्ज चुकता करने के लिए काफी प्रताड़ित कर रहा था। ऐसा नहीं कि मृतक ने कर्ज चुकता करने के लिए कोई प्रयास न किया हो, लेकिन ब्याज की रकम लगातार बढ़ती जा रही थी। इस समस्या से निजात पाने के लिए मृतक अपने पूरे परिवार को लेकर शहर की एक मजार के पास पहुंचा, जहां परिवार के सभी सदस्यों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
मृतक प्रिंस कुमार ने मरने से पहले बयान दिया कि उसने बाजार से कुछ लोगों से कर्ज लिया था। पैसे वापस न करने पर उनके परिवार को काफी प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार ने पैसा वापस करने को लेकर थोड़ा समय मांगा था, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे और बार-बार धमकी दे रहे थे। जिसे परिवार ने जहर खा लिया।
बताया जाता है कि मरने से पहले घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने बताया कि महाजन के द्वारा रुपए वापस करने को लेकर गाली गलौज एवं धमकी दिया जा रहा था जिससे तंग आकर परिवार के साथ जहर खा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पावापुरी बींस रेफर कर दिया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके से पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट बरामद नहीं है। प्रिंस के मरने से पूर्व दिए गए बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़े -