
Bihar News : क्या आप यकीन करेंगे कि कब्र में दफन मुर्दे शराब पी सकते हैं। वह भी इतनी भारी मात्रा में कि बोतल पर बोतल मुर्दा शराब का सेवन करता जाए। एक नहीं दो नहीं बल्कि देसी शराब के कई बोरे शराब डकार जाए। यह सुनने में अजीब सा लग सकता है। लेकिन यह भी सच है कि बिहार के एक कब्रिस्तान में स्थित एक कब्र से कई बोरे अवैध शराब मिली है। अब यह शराब मुर्दा पी रहा था या कोई और, इसे लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
दरअसल, बिहार में नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद सरकार ने बिहार प्रदेश में पूरी तरह से शराबबंदी लागू कर दी थी। जिसके शराब पीने के शौकीन लोग शराब से अपने हलक को गीला करने के लिए इधर उधर भटकने लगे। कुछ लोग तो शराब पीने के लिए पड़ोसी राज्यों की सीमा पर स्थित शराब का सेवन करने लिए जाने लगे। अब ऐसे में शराब के शौकीन मुर्दे कहां जाए। दरअसल यह एक दिलचस्प स्टोरी है। हम आपको बताते हैं कि बिहार में मुर्दों के शराब पीने का असली राज क्या है..
यह पूरा मामला बिहार के रोहतास जिले के सासाराम का है। जहां कब्रों से बोरियों में भरी शराब बरामद की गई है। यह अवैध शराब कादिरगंज में अलावल खान के मकबरा स्थित कब्रिस्तान के कब्र से बरामद हुई है। साथ ही शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामान भी मिला है। मतलब शराब माफियाओं ने अब कब्रगाह को ही अपना शराब छिपाने का ठिकाना बना दिया है। बड़ी बात यह है कि पुरानी कब्रों को शराब छिपाने की जगह बनाया जा रहा है।
आज जब कब्रिस्तान में कुछ लोग मैय्यत लेकर पहुंचे तो पाया कि एक पुराने कब्र में कुछ बोरे पड़े हुए हैं। जब लोगों ने इन बोरों को खोलकर देखा तो अचंभित हो गए। कब्र के भीतर बोरे में भरकर देसी शराब के पाउच रखे गए थे।
दरिगांव थाना की पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और अपनी मौजूदगी में बोरे में बंद कर रखी गई शराब बरामद की। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के कुछ लोग शराब बनाने और बेचने का काम करते हैं. ये उन्हीं लोगों की करतूत है।
लेकिन जिस तरह से कब्रिस्तान जैसी जगहों को भी माफिया अपनी शराब रखने के गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बड़ी बात यह है कि सासाराम नगर निगम क्षेत्र का यह इलाका है।
बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान में सुनसान होने की वजह से शराबी यहां शराब पीने के लिए जुटते हैं। मामला सामने आने के बाद दरिगांव थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि यहां एक कब्र की खोह से 50 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शराबबंदी वाले बिहार में शराब छिपाने के लिए तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। टैंकर से लेकर तहखाने तक में, तालाब से लेकर कुओं तक में शराब की बोतलें छिपाई जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं। अब मुर्दों का घर भी सुरक्षित नहीं है। नया मामला रोहतास जिले के सासाराम का है। जहां कब्रों से बोरियों में भरी शराब बरामद की गई है। Bihar News