भाभियों का जबरदस्त ड्रामा, देवर से शादी के लिए आपस में भिड़ी, लात घूसे चले
Bihar News
भारत
चेतना मंच
21 Oct 2023 09:48 PM
Bihar News नालंदा: बिहार के नालंदा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां देवर से शादी करने के लिए दो भाभियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों भाभी अपने छोटे देवर से शादी करना चाहती थीं। उसी को लेकर दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ। लोग इस वायरल वीडियो को खूब चटखारे ले लेकर देख रहे हैं।
एक अनार सौ बीमार
एक अनार सौ बीमार की तर्ज पर घटित इस घटना का ताजा मामला हिलसा के मलामा गांव का है। यहां रहने वाले हरेंद्र पासवान के बड़े भाइयों की पत्नियां उससे शादी करना चाहती थी। उसके एक भाई की बीमारी से मौत हो चुकी है इसलिए मायके और गांव वाले चाहते थे कि विधवा की शादी उसके देवर से करा दी जाए। वहीं दूसरे भाई की पत्नी संपत्ति के लालच में अपने देवर से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर देवर से शादी करने की जोरआजमाइश में उसकी दोनों भाभियों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Bihar News
विधवा भाभी के साथ देवर की शादी करवाई गई
बताया जा रहा है कि पहले दोनों महिलाओं कहासुनी हुई और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंची। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूसों से एक दूसरे को पीटा। इस मारपीट में दोनों को हल्की चोटों भी आई हैं। मौके पर कुछ लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस मामले पर थानाध्यक्ष गुलाम सरावर ने फोन पर बताया कि ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से विधवा भाभी के साथ देवर की शादी करा दी गई है। क्योंकि तीसरा बेटा हिरेंद्र पासवान पढ़ाई-लिखाई के चलते अभी तक कुंवारा था। बड़े और मंझले बेटे की तीन-तीन संतानें भी हैं। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, लोग चटखारे ले लेकर चर्चा कर रहे हैं।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।