Bihar News: 5 दिसंबर को सिंगापुर में होगा लालू यादव का किडनी प्रत्यारोपण!
Bihar news
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:14 PM
Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर गए हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का किडनी प्रत्यारोपण पांच दिसंबर को हो सकता है। तेजस्वी यादव भी तीन दिसंबर को सिंगापुर जाएंगे।
Bihar News
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता को किडनी डोनेट करने का फैसला किया है। रोहिणी के इस फैसले की लोग सराहना कर रहे हैं। राजद सुप्रीमो की बेटी ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा था कि ये तो बस एक मांस का टुकड़ा है। वो अपने पिता के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
राजद सुप्रीमो के साथ उनकी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश कुमार पहले से सिंगापुर में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप यादव के अलावा राजद सुप्रीमो की सभी बेटियां भी बारी-बारी से सिंगापुर जाएंगी।