
Bihar News बदलते जमाने के साथ जहां व्यक्ति की जरूरतों में बदलाव आ रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इन बदलती जरूरतों का भी फायदा उठा रहे हैं। बड़े शहरों की अमीर और अकेली मििहलाओं से शारीरिक संबंध बनाए जाने के लिए प्ले ब्वॉय जैसी सेवाएं दी जा रही है। अमीर महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाकर कमाई कराने का झांसा देकर युवकों से ठगी करने वाली एक गिरोह का बिहार की पटना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी कर रहा था।
पटना के पत्रकारगनर थाने की पुलिस ने अर्पित और उसके दो साथियों वारसलीगंज निवासी निशांत कुमार और अविनाश कुमार को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर पुलिस अर्पित की तलाश में छापेमारी करती रही। बताया जा रहा है कि पिछले दो साल में अर्पित और उसके गिरोह ने दो सौ से अधिक युवकों से ठगी की है। इनके पास से मिले मोबाइल में हर महीने 30 से 40 ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं। एक युवक से यह गिरोह से 30 से 40 हजार रुपये की ठगी करता रहा है।
पूछताछ में पता चला कि अविनाश और निशांत दोनों ग्रेजुएट हैं। दोनों अर्पित के संपर्क में पिछले करीब दो साल से है। रामकृष्णा नगर में किराए का एक कमरा भी ले रखा था। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि अर्पित प्रोफाइल बनाने के लिए दस से अधिक मोबाइल रखता है। लड़की की तस्वीर लगाकर प्रोफाइल बनाने के कुछ देर बाद ही दो सौ से तीन सौ फ्रेंड रिक्वेस्ट तुरंत आने लगते थे।
दिए गए नंबर पर जब लोग संपर्क करते थे तो झांसा देने के लिए दिल्ली, मुंबई सहित अन्य महानगरों की महिलाओं से उसका संपर्क होने की बात कहता था। झांसे में आने वाले युवकों को बताता था कि एक अमीर महिला से तुम्हारे शारीरिक संबंध बनवाने है। इसके लिए तुम्हें ब्लड ग्रुप, आधार कार्ड के साथ तस्वीर देनी है। तुम्हें केवल एक बार रजिस्ट्रेशन फीस और होटल चार्ज देना है, लेकिन इसके बाद आपसे कोई खर्च वसूल नहीं किया जाएगा।
झांसे में आने वाले युवकों से फर्जी सिम पर बातचीत की जाती थी। हैरानी की बात है कि फोन पर बात करने के लिए बंगाल से फर्जी आइडी पर 15 से 20 हजार रुपये जमाकर प्रति सिम कार्ड कुरियर से मंगायवा जाता था। दो से तीन युवकों से ठगी के बाद वह सिमकार्ड तोड़कर फेंक देता था। पुलिस अब इनके बैंक अकाउंट को भी खंगालने लगी हुई है।