
Bihar News : बिहार में सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (एलएडी) योजनाओं के तहत भूमि हस्तांतरण के अनुरोध पर बिहार सरकार का राजस्व विभाग ‘‘प्राथमिकता के आधार पर’’ पर कार्रवाई करेगा और इसके लिए जल्द से जल्द मंजूरी प्रमाणपत्र जारी करेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने मंगलवार को विधानसभा में यह घोषणा करते हुए कहा कि प्रमाणपत्र जारी करने की समय सीमा तय की जाएगी।