होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मैनेजर सहित सात हुए गिरफ्तार
Bihar News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:32 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:32 AM
Bihar News पटना: पिछले काफी समय से देखने में आ रहा है कि समाज में विकृत मानसिकता के लोग तेजी से बढ़े हैं। और इसी क्रम में सेक्स रैकेट भी तेजी से बढ़ा है। कोई महानगर हो या फिर छोटा शहर कोई भी इससे अछूता नहीं है। ताजा घटनाक्रम में बिहार की राजधानी पटना में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पटना के राजीव नगर क्षेत्र के नेपाली नगर में एक होटल पर पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर जब छापा मारा तो वहां सेक्स रैकेट द्वारा संचालित कई कपल को पकड़ा है जो अनैतिक कार्य में लगे हुए थे। पकड़े गए लोगों में 4 कपल, 1 नाबालिग लड़का-लड़की को हिरासत में ले लिया गया है। जब पुलिस ने यहां रेड मारा तो कमरों में लड़का लड़की आपत्तिजनक हालत में मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा यहां चल रहा है, इसी के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा और यहां से कुछ लोग पकड़े गए हैं।
होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट
मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर का है। यहां के एक होटल में करीब 20 कमरे हैं। और पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि यहां कुछ धंधेबाज सेक्स रैकेट चलाते हैं। पिछले काफी दिनों से यहां इसी काम में लिप्त युवक और युवतियों का जमावड़ा लग रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम यहां पहुंची तो कमरों में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने बताया कि होटल में अवैध तरीके से लड़के-लड़कियों को रूम मुहैया कराया जाता था और घंटे के हिसाब से उनसे पैसा वसूला जाता था।
होटल मैनेजर सहित सात लोग पकड़े गए
होटल पर छापे के दौरान इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों में पुलिस ने होटल के मैनेजर समेत अन्य को गिरफ्तार किया है। जो लोग मौके पर होटल में मिले, उन सभी का रजिस्टर में नाम पता दर्ज नहीं था। पुलिस को 4 बालिग और एक नाबालिग कपल मौके पर मिला, जिन्हें पकड़कर पुलिस थाने ले गई। यह सेक्स रैकेट जिस थाने के क्षेत्र में चल रहा था उस राजीव नगर के थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को राजीव नगर थाने की पुलिस ने महावीर कॉलोनी में घेराबंदी कर छापेमारी की। होटल से 4 कपल, 1 नाबालिग लड़का-लड़की को हिरासत में लिया गया है। एक नाबालिग लड़की ने पकड़े जाने पर पूछताछ में बताया कि उसे लड़कों के द्वारा ब्लैकमेल कर होटल में लाया था और डरा धमकाकर उसके साथ गंदा काम करने की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है। नाबालिग को शेल्टर होम भेजा गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।