Bihar News : बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल ने बिहार राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर धावा बोला है। संजय जायसवाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बिहार राज्य की मौजूदा स्थिति को पाकिस्तान से भी अधिक बदतर बता रहे हैं।
संजय जायसवाल ने बिहार सरकार पर लगाए गंभीर आरोप -
बिहार राज्य के भाजपा नेता व सांसद संजय जायसवाल के मुताबिक बिहार राज्य की कानून व्यवस्था अत्यंत खराब हो गई है। वहां पर गौ-तस्करों के खिलाफ बोलने पर भी लोगों की हत्या कर दी जा रही है। बीजेपी नेता के मुताबिक 15 अगस्त को बिहार के बेतिया में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए और जिस किसी ने भी इसका विरोध करना चाहा उनको ही जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
मीडिया से रूबरू होते हुए संजय जायसवाल ने बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर बताते हुए कहा कि -"बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर हो चुकी है। अगर गो तस्करी के लोगों को कोई भी पुलिस बोलेगी तो उसकी लाश ही दिखेगी, चाहे वह कोई पुलिस अफसर हो या कोई और हो। मेरे बेतिया में 15 अगस्त को पाकिस्तान जिंदाबाद के साथ झंडा लहराया गया। जिन छात्रों ने इसका विरोध किया कि आप झंडा क्यों लहरा रहे हो, अब उन सबको जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। नाग पंचमी के रोज हमारे चंपारण में सभी अपना झंडा बदलते हैं। जैसे पटना में परंपरा है रामनवमी में भगवान राम और महावीर का झंडा बदलने की वैसे ही हमारे चंपारण में नाग पंचमी को झंडा बदला जाता है। लाल सरैया में यदि कोई भी व्यक्ति बाजार से महावीरी झंडा खरीद कर अपने घर जाता है तो उसकी अरेस्टिंग हो जाती है, उसे जेल में बंद किया जाता है।"
नीतीश कुमार पर बोला धावा -
बीजेपी सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि विपक्ष चाहे जितने प्रयास कर ले साल 2024 में पीएम मोदी ही आएंगे क्योंकि जनता उन्हीं के साथ है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी बचने के लिए एक दूसरे के साथ आ रहे हैं लेकिन जनता तो पीएम मोदी के ही साथ है। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर संजय जायसवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार चाहे जितना प्रयास कर ले, जिससे मिलना चाहे मिलने लेकिन किसी को अब उन पर विश्वास नहीं रहा। इन सब बातों के माध्यम से संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर तंज कसा था।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube
विज्ञापन
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
\n
Bihar News In Hindi:
\nमीडिया से रूबरू होते हुए संजय जायसवाल ने बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर बताते हुए कहा कि -\"बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर हो चुकी है। अगर गो तस्करी के लोगों को कोई भी पुलिस बोलेगी तो उसकी लाश ही दिखेगी, चाहे वह कोई पुलिस अफसर हो या कोई और हो। मेरे बेतिया में 15 अगस्त को पाकिस्तान जिंदाबाद के साथ झंडा लहराया गया। जिन छात्रों ने इसका विरोध किया कि आप झंडा क्यों लहरा रहे हो, अब उन सबको जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। नाग पंचमी के रोज हमारे चंपारण में सभी अपना झंडा बदलते हैं। जैसे पटना में परंपरा है रामनवमी में भगवान राम और महावीर का झंडा बदलने की वैसे ही हमारे चंपारण में नाग पंचमी को झंडा बदला जाता है। लाल सरैया में यदि कोई भी व्यक्ति बाजार से महावीरी झंडा खरीद कर अपने घर जाता है तो उसकी अरेस्टिंग हो जाती है, उसे जेल में बंद किया जाता है।\"\n
नीतीश कुमार पर बोला धावा -
\nबीजेपी सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि विपक्ष चाहे जितने प्रयास कर ले साल 2024 में पीएम मोदी ही आएंगे क्योंकि जनता उन्हीं के साथ है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी बचने के लिए एक दूसरे के साथ आ रहे हैं लेकिन जनता तो पीएम मोदी के ही साथ है। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर संजय जायसवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार चाहे जितना प्रयास कर ले, जिससे मिलना चाहे मिलने लेकिन किसी को अब उन पर विश्वास नहीं रहा। इन सब बातों के माध्यम से संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर तंज कसा था।\n
\nग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टल\n\nदेश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।\n\nConnect withus on:\n\nFacebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube\n","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/08/Picsart_23-08-18_10-38-59-252.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/08/Picsart_23-08-18_10-38-59-252.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-08-18T16:27:45+05:30","dateModified":"2025-11-30T10:13:50+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"नेशनल"}