महिला रोजगार योजना : नीतीश सरकार बिहार में महिलाओं को देगी दस-दस हजार रुपये
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:42 PM
बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। बिहार सरकार की इस योजना के तहत, आज यानी 22 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की 50 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 की पहली किस्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर की। कुल 5,000 करोड़ की राशि का वितरण किया गया है, जिससे महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी या अपने मौजूदा व्यवसायों को बढ़ा सकेंगी। Bihar News :
योजना की विशेषताएँ
पहली किस्त : हर महिला को 10,000 की प्रारंभिक सहायता राशि दी जाएगी।
अतिरिक्त सहायता : 6 महीने बाद व्यवसाय की प्रगति के आधार पर 2 लाख तक का लोन दिया जाएगा। ब्याज दर 12% प्रति वर्ष होगी, और चुकाने की अवधि 1 से 3 साल के बीच होगी।
पात्रता : आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और वह जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने ग्राम संगठन में आवेदन जमा करेंगी। यदि वे संगठन से जुड़ी नहीं हैं, तो पहले समूह में शामिल होकर आवेदन करें। शहरी क्षेत्र की महिलाएं जीविका की आधिकारिक वेबसाइट (www.brlps.in ) पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
सावधानियाँ बरतें
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है; यदि कोई व्यक्ति आवेदन पत्र भरवाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो यह धोखाधड़ी हो सकती है।
केवल आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी चैनलों से ही जानकारी प्राप्त करें। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सोमवार सुबह 11 बजे किया गया था, जिसका लाइव प्रसारण राज्य मुख्यालय से लेकर ग्राम संगठन स्तर तक किया गया। Bihar News