विज्ञापन
बिहार की राजनीति में बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी पर हुए कथित हमले के बाद सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके समर्थकों पर तीखा हमला बोला है।

Bihar News : बिहार की राजनीति में बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी पर हुए कथित हमले के बाद सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके समर्थकों पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने साफ शब्दों में कहा है कि बिहार अब बदल चुका है और किसी भी समाज को डराकर राजनीति करने का दौर खत्म हो गया है। डॉ. सुमन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि दलित समाज अब अपने सम्मान और अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा है। उन्होंने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि अपने समर्थकों को मर्यादा में रखें, क्योंकि अब बिहार में किसी एक जाति विशेष की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Bihar News
यह विवाद उस घटना के बाद शुरू हुआ, जब गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के काफिले के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और हमला किया गया। आरोप है कि सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं विधायक के रास्ते में एक वाहन को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में तनाव में बदल गया। विधायक की ओर से आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने न केवल उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की, बल्कि जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए अभद्र व्यवहार भी किया। इस मामले में सात नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्री और HAM संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक पर हमला सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है। मांझी ने कहा कि यदि आठ दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो पार्टी राज्यभर में आंदोलन करेगी। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठाए। मांझी का कहना है कि घटना के समय पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसकी वजह से हालात बिगड़े। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महादलित समाज से आने वाली विधायक को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। Bihar News
इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी भी खुलकर HAM के समर्थन में उतर आई है। बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में अब “जंगलराज” का दौर खत्म हो चुका है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि दलित महिला विधायक पर हमला बेहद गंभीर मामला है और कानून अपना काम करेगा। बीजेपी ने यह भी संकेत दिया कि राज्य सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के मूड में है। Bihar News
विज्ञापन