सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 3727 पदों पर बहाली, सिर्फ मैट्रिक पास चाहिए!
भारत
चेतना मंच
20 Aug 2025 01:13 PM
पटना। बिहार के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से 53 विभागों और जिलों के समाहरणालयों में 3727 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए केवल मैट्रिक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी और अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई है।
महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण
इस भर्ती में कुल 3727 पदों में से 1216 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह बिहार सरकार की महिला अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने की पहल मानी जा रही है।
किस विभाग में कितने पद?
भर्ती को विभाग और जिलेवार बांटा गया है। जिन विभागों में सबसे अधिक रिक्तियां निकली हैं, उनमें शामिल हैं:
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग – 1138 पद
भवन निर्माण विभाग – 500 पद
गन्ना उद्योग विभाग – 178 पद
सहकारिता विभाग – 79 पद
जल संसाधन विभाग – 62 पद
स्वास्थ्य विभाग – 16 पद
ग्रामीण कार्य विभाग – 42 पद
जिलावार रिक्तियां
सबसे अधिक नियुक्तियां पटना, भागलपुर, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जिलों के समाहरणालयों में होंगी।
पटना समाहरणालय – 221 पद
भागलपुर समाहरणालय – 111 पद
बेगूसराय समाहरणालय – 108 पद
मुजफ्फरपुर समाहरणालय – 100 पद
नालंदा – 57 पद
खगड़िया – 35 पद
किशनगंज – 24 पद
बक्सर – 23 पद
आरक्षण कोटा विवरण
भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग आरक्षण तय किए गए हैं।
अनारक्षित: 1700 पद (590 महिलाओं के लिए)
अनुसूचित जाति: 564 पद
अनुसूचित जनजाति: 47 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 702 पद
पिछड़ा वर्ग: 238 पद
पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 102 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 374 पद
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित: 78 पद
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 25 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2025
आवेदन केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही किया जाएगा।