Interenational News: मोदी के खिलाफ बिलावल की टिप्पणी पाक के लिए निम्न स्तर: भारत
Intrenational News:
भारत
चेतना मंच
16 Dec 2022 11:36 PM
Interenational News: नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला करने को लेकर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि यह उस देश (पाकिस्तान) के लिए भी एक ‘‘नया निम्न स्तर’’ है।
Interenational News:
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो की न्यूयॉर्क में की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छा होता कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री अपनी ‘‘कुंठा’’ अपने देश में आतंकवादी संगठनों के मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं पर निकालते, जिन्होंने आतंकवाद को ‘‘देश की नीति’’ का एक हिस्सा बना दिया है।
बागची ने कहा, पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ओसामा बिन लादेन का एक शहीद के रूप में महिमामंडन करता है और लखवी, हाफिज सईद, मसूद अजहर, साजिद मीर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों को पनाह देता है। कोई अन्य देश संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 126 आतंकवादी, संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 27 आतंकवादी समूह होने को लेकर शेखी नहीं बघार सकता।