Bilkis Rapist : बीजेपी सांसद-विधायक के साथ मंच पर बिल्कीस का बलात्कारी
Bilkis rapist on stage with BJP MP-MLA
भारत
चेतना मंच
28 Mar 2023 05:05 PM
हैदराबाद। महिला सम्मान का नारा बुलंद करने वाली भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। गुजरात की बीजेपी सरकार ने पहले बिल्कीस बानो के बलात्कारी शैलेष भट्ट की सजा माफ कर उसे आजाद किया, और अब वह सरकारी कार्यक्रम में सांसद और विधायक के साथ मंच साझा कर रहा है। तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने इस बाबत बीजेपी की कड़ी निंदा की है।
बीआरएस से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कविता ने कहा कि बिल्कीस बानो के बलात्कारी खुलेआम भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ मंच साझा करते हैं। हम एक समुदाय के रूप में क्या बन गए हैं। महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्हें सरकारी मंच दिया जा रहा है, जबकि पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहे हैं। भारत देख रहा है।
कविता के भाई एवं नगर निकाय प्रशासन मंत्री केटी रामा राव ने ट्विटर पर कहा कि अमृतकाल में आपका स्वागत है। बलात्कार जस्टिफिकेशन पार्टी और इन बलात्कारियों को बेशर्मी से गले लगाना उनकी मानसिकता का असली प्रतिबिंब है।
गुजरात के दाहोद में साझा किया मंच
गौरतलब है कि 2002 में बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या करने के एक दोषी शैलेष भट्ट ने गुजरात में दाहोद जिले के लिमखेड़ा में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जसवंत भाभोर और उनके विधायक भाई शैलेश भाभोर के साथ मंच साझा किया था। बानो के मामले के दोषियों को गुजरात सरकार ने माफी नीति के तहत पिछले साल रिहा कर दिया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।