
Birth Anniversary of Guru Gobind Singh : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि मानव सभ्यता के लिए उनका जीवन अनमोल पाथेय है। योगी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, “अधर्म और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के अनन्य प्रतिमान, अद्वितीय योद्धा, सिखों के दशम गुरु, महान संत, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन!”
#UPCM @myogiadityanath ने खालसा पंथ के संस्थापक दशम सिख गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और भलाई हेतु प्रेरित किया।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 29, 2022