BJP:चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने से पहले भाजपा लेगी जनता के मन की थाह
भारत
चेतना मंच
13 Dec 2021 07:03 PM
नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव(UP Election) की बाजी अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा (BJP)तरह-तरह की जुगत लगा रही है। पार्टी अब चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के पहले जनता के मन की थाह लेगी। इसके लिए 15 दिसम्बर से एक अभियान चलाए जाने की तैयारी है। जिसका नाम ‘सुझाव आपका,संकल्प हमारा’ दिया गया है। इसके माध्यम से पार्टी लोगों से सुझाव लेगी और उसे अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
बता दें कि योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna)की अगुवाई में चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से बातकर सुझाव मांगेगी। लोगों से यह जानने की कोशिश करेगी कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं क्या हैं,जिनका समाधान अपेक्षित है। इसी जानकारी के आधार पर पूरा चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभवी लोगों की भी मदद ली जाएगी। बताया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान पार्टी जहां-जहां अपने कार्यक्रम करेगी,वहां और इसके अलावा सभी भाजपा कार्यालयों में एक आंकाक्षा पेटी रखी जाएगी। जिसमें लोग अपने-अपने सुझाव लिखकर डाल सकेंगे। पार्टी स्वास्थ्य,निवेश,रोजगार,प्रशासन व अपनी अन्य उपलब्धियों की एक पुस्तिका प्रकाशित कर उसे जनता के बीच वितरित करेगी और उनसे इस पर उनकी राय लेगी। माना जा रहा है कि जनवरी के आखिर तक यूपी में भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र को जारी कर देगी।