विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bharatiya Janata Party : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में इस नियुक्ति की पुष्टि की गई है। निर्देश के अनुसार, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी अब दिल्ली मुख्यालय से अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। Bharatiya Janata Party
नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भाजपा संगठन के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने वर्षों तक पर्दे के पीछे रहकर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान में वह बिहार-झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में कार्यरत थे और संगठन विस्तार से लेकर चुनावी रणनीति तक की जिम्मेदारियों को संभाल रहे थे। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश में लगभग आठ वर्षों तक संगठन महासचिव के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का राजनीतिक और संगठनात्मक सफर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से शुरू हुआ। बचपन से ही संघ से जुड़े रहने वाले त्रिपाठी ने विद्यार्थी जीवन में ही सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी थी। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं, जिसने उनके संगठनात्मक अनुभव को और मजबूत किया। Bharatiya Janata Party
2003 में उन्हें भाजपा के संगठन महासचिव के रूप में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और चुनावी प्रबंधन को नई दिशा देने पर विशेष ध्यान दिया। उत्तर प्रदेश में उनके सफल कार्यकाल के बाद पार्टी नेतृत्व ने 2011 में उन्हें बिहार भेजा, जहां उन्होंने संगठन को नई मजबूती देने में निर्णायक भूमिका निभाई। भले ही नागेंद्र नाथ त्रिपाठी सार्वजनिक चर्चा और मीडिया सुर्खियों से दूर रहते हों, लेकिन भाजपा संगठन में उन्हें बेहद प्रभावशाली रणनीतिक चेहरा माना जाता है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में उनका कार्य केवल संगठनात्मक समन्वय तक सीमित नहीं रहता, बल्कि चुनावी रणनीति, कार्यकर्ता प्रबंधन और आरएसएस-भाजपा समन्वय में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पार्टी के भीतर उन्हें एक ऐसे संगठनकर्ता के रूप में देखा जाता है जो जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और सख्त संगठनात्मक फैसलों के लिए जाने जाते हैं। Bharatiya Janata Party
विज्ञापन