BJP News : प्रधानमंत्री ने मुरली मनोहर जोशी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
PM wishes Murli Manohar Joshi on his birthday
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:44 PM
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। जोशी 89वर्ष के हो गए।
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक अच्छे विद्वान और प्रतिष्ठित राजनेता, सेवा, शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के प्रति उनका जुनून अनुकरणीय है। भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
डॉ. जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं।
https://twitter.com/narendramodi/status/1610831168135651335?t=w8v8tqgfbiva1L4S-Ddiyg&s=19